सीरिया संकट का सैन्य मार्ग से समाधान असंभव हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24568-सीरिया_संकट_का_सैन्य_मार्ग_से_समाधान_असंभव_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया है कि सीरिया संकट का सैन्य मार्ग से समाधान नहीं है और इस संकट को केवल राजनैतिक वार्ता और आतंकियों को हथियारों की सप्लाई रोक कर हल किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१६ १६:०७ Asia/Kolkata
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया है कि सीरिया संकट का सैन्य मार्ग से समाधान नहीं है और इस संकट को केवल राजनैतिक वार्ता और आतंकियों को हथियारों की सप्लाई रोक कर हल किया जा सकता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिम ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में सीरिया में संघर्ष विराम लागू करने के बारे में कहा कि सीरिया में संघर्ष विराम उस समय तक लागू नहीं हो सकता जब तक आतंकी इस अवसर से लाभ उठाकर पुनर्संगठित होते रहेंगे और अपनी विध्वंसक व आतंकी कार्यवाही जारी रखेंगे।

बहराम क़ासिमी ने कहा कि सीरिया के बारे में ईरान का दृष्टिकोण अटूट और कभी बदलने वाला नहीं है। उनका कहना था कि आतंकवाद के मुक़ाबले में सीरिया की सरकार और जनता का समर्थन आतंकियों पर संपूर्ण विजय तक जारी रहेगा।

विदेशंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के हितों की अनदेखी करते हुए सीरिया के बारे में रूस और अमरीका के मध्य संभावित समझौते के बारे में कहा कि ईरान के बिना सीरिया में कोई भी समझौता लागू नहीं हो पाएगा। (AK)