क्षेत्रीय तनावों को कम करने में मदद के लिए तैयार हैं- ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24757-क्षेत्रीय_तनावों_को_कम_करने_में_मदद_के_लिए_तैयार_हैं_ईरान
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से क्षेत्रीय तनावों को दूर करने में सहायता, तेहरान की विदेश नीति के सिद्धांतों में शामिल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१६ १६:२० Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय तनावों को कम करने में मदद के लिए तैयार हैं- ईरान

पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से क्षेत्रीय तनावों को दूर करने में सहायता, तेहरान की विदेश नीति के सिद्धांतों में शामिल है।

महदी हुनर दोस्त ने कहा कि ईरान, क्षेत्र में हर प्रकार के तनाव और मतभेदों में वृद्धि को क्षेत्र व इस्लामी जगत की शांति व स्थिरता के लिए हानिकारक समझता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहें तो इस्लामी गणतंत्र ईरान, सद्भावना के साथ दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

 

इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत ने इसी तरह कहा कि मध्यपूर्व के क्षेत्र को शांति, स्थिरता व विकास के लिए समरसता, सहयोग और लेन-देन की ज़रूरत है।  उन्होंने कहा कि इसके लिए क्षेत्र में सभी आवश्यक संभावनाएं मौजूद हैं और क्षेत्र से बाहर के समाधानों की कोई ज़रूरत नहीं है। महदी हुनर दोस्त ने कहा कि ईरान व पाकिस्तान के संबंधों में निरंतर विस्तार आ रहा है और दोनों के ही संयुक्त हित व चिंताएं हैं। (HN)