ईरान ने भारत और पाकिस्तान से धैर्य रखने का आह्वान किया है।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24913-ईरान_ने_भारत_और_पाकिस्तान_से_धैर्य_रखने_का_आह्वान_किया_है
ईरान ने कहा है कि तनाव से बचने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को धैर्य से काम लेना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०१६ १५:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान ने भारत और पाकिस्तान से धैर्य रखने का आह्वान किया है।

ईरान ने कहा है कि तनाव से बचने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को धैर्य से काम लेना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान अपने दो मित्र देशों से मांग करता है कि वे संयम से काम लेते हुए आपसी मतभेद को कूटनीति के मार्ग से हल करने के प्रयास करें।  उन्होंने कहा कि दोनो देशों को आपसी मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिए कूटनीति का प्रयोग करते हुए तनाव से बचना चाहिए।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते मतभेदों से क्षेत्र में आतंकवादी गुटों और उनके समर्थक देशों की उपस्थिति की भूमिका प्रशस्त होगी जिससे क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता बढ़ेगी जो किसी के भी हित में नहीं है।

ज्ञात रहे कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भारत नियंत्रित कश्मीर में भारत की सैन्य छावनी पर होने वाले आतंकवादी आक्रमण के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद बहुत गंभीर हो गए हैं।