सऊदी अरब के अपराध में अमरीका सहभागी हैः शमख़ानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i25630-सऊदी_अरब_के_अपराध_में_अमरीका_सहभागी_हैः_शमख़ानी
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव ने कहा है कि यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण में अमरीका भी सहभागी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१६ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के अपराध में अमरीका सहभागी हैः शमख़ानी

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव ने कहा है कि यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण में अमरीका भी सहभागी है।

अली शमख़ानी ने सऊदी अरब के विमानों पर यमन में एक शोकसभा पर किये गए आक्रमण की निंदा करते हुए कहा कि यह आक्रमण अमरीका द्वारा सऊदी अरब को दिये गए हथियारों से किया गया है इसलिए अमरीका भी इस अपराध में भागीदार है।  उन्होंने कहा कि इसके लिए अमरीका उत्तरदायी है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने कहा कि पश्यचिमी की ओर से मन में जनसंहार करने वाले देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को हथियारों का बेचा जाना रूकना चाहिए।

इसी बीच यमन के एक अधिकारी यासिक अलअवाज़ी ने बताया है कि शनिवार की रात सऊदी विमानों द्वारा सनआ में एक शोक सभा पर की गई बमबारी में मरने वालों की संख्या 400 से अधिक हो गई है जबकि घायलो की संख्या 356 है।