अज़ादारी में आतंकवादी कार्यवाही करने के प्रयास में कई आतंकवादी गिरफ़्तार
ईरान के गुप्तचर विभाग ने 100 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ कुछ एेसे आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है जो अज़ादारी में आत्मघाती कार्यवाही करना चाहते थे।
ईरान के गुप्तचरमंत्री सैयद महमूद अलवी ने बताया है कि देश के गुप्तचर विभाग ने फ़ार्स प्रांत में कुछ एेसे आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है जो अज़ादारी में आत्मघाती कार्यवाही करके बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से 100 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ ही कुछ उपकरण भी मिले हैं।
ईरानी गुप्तचरमंत्री का कहना है कि गिरफ़्तार किये जाने वाले आतंकवादी विदेशी नागरिक हैं जो देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों को देश की सीमा के बाहर से निर्देशित किया जा रहा था।
बुधवार की रात तेहरान में एक शोक सभा के दौरान गुप्तचरमंत्री सैयद महमूद अलवी ने बताया कि फ़ार्स प्रांत मेंं पकड़े जाने वाले आतंकवादियों के बारे में विस्तार से जानकारी बाद से दी जाएगी।