यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर इमाम हुसैन का परचम लहराया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i25960-यूरोप_की_सबसे_ऊंची_चोटी_पर_इमाम_हुसैन_का_परचम_लहराया
ईरान के एक पर्वतारोही ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर उनका परचम फहरा दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १३, २०१६ ११:३० Asia/Kolkata
  • यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर इमाम हुसैन का परचम लहराया

ईरान के एक पर्वतारोही ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर उनका परचम फहरा दिया।

यासिर सुतूदे ने यूरोप और रूस की सबसे ऊंची चोटी एलब्रूस को सर करके वहां इमाम हुसैन का परचम फहरा दिया। उन्होंने 5642 मीटर की ऊंचाई तै करके काॅकेशिया के क्षेत्र में जाॅर्जिया की सीमा पर और रूस के उत्तर में स्थित पहाड़ की चोटी पर यह कारनामा अंजाम दिया।

यह चोटी पूरे साल बर्फ़ से ढंकी रहती है और पर्वतारोहियों के लिए इसे सर करना बहुत कठिन होता है। इसका तापमान शून्य से साठ डिग्री नीचे तक पहुंच जाता है। यासिर सुतूदे ने शून्य से तीस डिग्री नीचे के तापमान में एलब्रूस को सर करके ईरान के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने अपनी इस सफलता को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई को समर्पित की है। (HN)