मूसिल की आज़ादी के अभियान में अमरीका सच्चाई का प्रदर्शन करे: ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इराक़ के मूसिल नगर की आज़ादी के लिए जारी अभियान में भाग लेने वाले देशों विशेष रूप से अमरीका को सच्चाई का प्रदर्शन करना चाहिए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कहा है कि वे देश को जो बग़दाद सरकार के आवेदन पर मूसिल की आज़ादी के लिए जारी सैन्य अभियान और इस देश को आतंकवादियों से सफाए किए जाने के लिए इराक़ी सेना के साथ सद्भाव के साथ सक्रिय हैं उनको चाहिए कि इस संबंध में ईमानदारी का प्रदर्शन करें।
बहराम कासमी ने दाइश सहित विभिन्न आतंकवादी गुटों का समर्थन करने के साथ ही मूसिल से दाइश के आतंकवादियों का सफाया किए जाने में भाग लेने से संबंधित अमरीका के दोहरे रवैये का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका को इस बारे में सच्चाई का प्रमाण पेश करके इराक़ी सरकार के फ़ैसलों को सच साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक़ में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान में इस देश की सरकार के साथ भरपूर सहयोग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: अमरीका, दाइश का मुख्य समर्थक हैः कमान्डर जाफ़री
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान, शांति और स्थिरता युक्त एक विकसित इराक़ का इच्छुक है और वह इस देश की राष्ट्रीयता और संप्रभुता का समर्थन करता है।
बहराम क़ासमी ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ अभियान की नीति तेहरान का अपरिवर्तनीय सिद्धांत है और जब तक इराक़ में शांति और स्थिरता स्थापित नहीं हो जाती तब तक ईरान की सरकार और जनता इस देश की सरकार और लोगों के साथ खड़ी रहेगी। (RZ)