ईरान और इराक़ की संयुक्त सीमा पर शांति स्थापित है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i26752-ईरान_और_इराक़_की_संयुक्त_सीमा_पर_शांति_स्थापित_है
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमांडर ने कहा है कि ईरान और इराक़ की संयुक्त सीमा पर शांति स्थापित है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१६ १४:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ की संयुक्त सीमा पर शांति स्थापित है

ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमांडर ने कहा है कि ईरान और इराक़ की संयुक्त सीमा पर शांति स्थापित है।

ब्रिगेडियर जनरल क़ासिम रेज़ाई ने शनिवार को तेहरान में कहा कि इराक़ में आतंकवाद जैसी समस्या के बावजूद परस्पर सहयोग के कारण ईरान और इराक़ की संयुक्त सीमा पर शांति स्थापित है। उन्होंने इराक़ की राजधानी बग़दाद में सीमा सुरक्षा के बारे में आयोजित बैठक के बारे में स्पष्ट किया कि मेहरान और चज़्ज़ाबे जैसे सीमावर्ती नगरों में संयुक्त बैठकों में सन 2017 के आरंभ में ईरान और इराक़ की संयुक्त बैठकों के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख ने इसी प्रकार कहा कि इस बैठक में तय यह पाया है कि फ़ार्स की खाड़ी और अरवंद रूद नामक नदी में ईरानी जल पोतों की उपस्थिति में एक दिवसीय सैन्य अभ्यास किया जाए। (QR)