ईरान ने मानवाधिकारों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट रद्द कर दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i26824-ईरान_ने_मानवाधिकारों_की_स्थिति_पर_जारी_रिपोर्ट_रद्द_कर_दी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में विशेष रिपोर्टर, कुछ देशों के विशेष राजनैतिक उद्देश्यों और सोच का परिणाम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१६ १४:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने मानवाधिकारों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट रद्द कर दी

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में विशेष रिपोर्टर, कुछ देशों के विशेष राजनैतिक उद्देश्यों और सोच का परिणाम है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने शनिवार को अहमद शहीद की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की 71वीं बैठक में पेश की गयी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि एक एेसे समय में जब विश्व समुदाय यमन और सीरिया में कुछ देशों का समर्थन प्राप्त आतंकियों के हाथों मानवाधिकारों के हनन की अनदेखी का सामना कर रहा है, राजनैतिक व भेदभावपूर्ण व्यवहार पर आधारित इस रिपोर्ट का परिणाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों की स्थिति के कमज़ोर बनाने के अतिरिक्त और कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ईरान जैसे देशों के लिए, जो धार्मिक और क़ानूनी मापदंड और अपने अंतर्राष्ट्रीय वचनों के अनुरूप हमेशा अपने नागरिकों के अधिकारों का ख़्याल रखने पर प्रतिबद्ध है, मानवाधिकारों के संबंध में विशेष रिपोर्टर का भाषण सैद्धांतिक रूप में अस्वीकार्य है जो अर्थहीन और विध्वंसकारी आयाम लिए हुए है।

बहराम क़ासिमी ने अंतर्रारष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग के लिए ईरान के संकल्प पर बल देते हुए कहा कि ईरान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार व्यवस्था के साथ सहयोग करने और ठोस सूचनाओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से अहमद शहीद से मुलाक़ाते की थीं।

उन्होंने कहा कि ईरान की नज़र में मानवाधिकारों की स्थिति को बेहतर बनाना, विश्व समुदाय के समस्त सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है जिसको केवल सहयोग और वार्ता तथा समान और बिना भेदभाव पूर्ण व्यवहार द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात पर बल दिया कि ईरान ने मानवाधिकारों की द्विपक्षीय वार्ता की परिधि में देशों और मानवाधिकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सार्थिक सहयोग किया है। (ak)