आयतुल्लाह सीस्तानी से ईरान की न्यायपालिका प्रमुख की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i27601-आयतुल्लाह_सीस्तानी_से_ईरान_की_न्यायपालिका_प्रमुख_की_मुलाक़ात
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१६ १५:२९ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह सीस्तानी से ईरान की न्यायपालिका प्रमुख की मुलाक़ात

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी से मुलाक़ात की।

संवाददाता के अनुसार, आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने मंगलवार को दक्षिणी इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ में आयतुल्लाह सीस्तानी से मुलाक़ात की, जिसके दौरान दोनों हस्तियों ने द्विपक्षीय रूचि के विषयों पर विचार विमर्श किया।

आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने रविवार और सोमवार को इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी, इराक़ के राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम और इराक़ के संसद सभापति सलीम अलजबूरी से द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और इराक़ सहित क्षेत्र में आतंकवाद से संघर्ष के विषय पर बातचीत की।

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख का पवित्र नगर नजफ़ के कुछ धर्मगुरुओं से भी भेंटवार्ता का कार्यक्रम था।  (MAQ/N)