ईरान ने की इराक़ में आतंकी हमले की निंदा
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ के सामर्रा और तिकरीत शहरों में भीषण आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इराक़ के तिकरीत और सामर्रा में हुए आतंकी हमलों में मारे जाने वाले व घायल होने वालों के परिजनों को सांत्वना देते हुए आतंकवाद और तकफ़ीरी गुटों के मानवता विरोधी व्यवहार के मुक़ाबले पर विश्व समुदाय की ज़िम्मेदारियों पर बल दिया।
ईरान के विदेशमंत्रालय ने इसी प्रकार सामर्रा में हुए आतंकी हमले में 10 ईरानी तीर्थयात्रियों के अतिरिक्त कई अन्य के शहीद और घायल होने को ईरानी राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि यह अपराध, इराक़ में अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आतंकियों की निरंतर विफलता का परिणाम है।
श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान, इराक़ में आतंकवाद के संपूर्ण सफाए तक इराक़ी राष्ट्र और सरकार के साथ खड़ा रहेगा। ज्ञात रहे कि इराक़ में ईरान की हज व ज़ियारत संस्था के प्रतिनिधि मुहम्मद जवाद दानिशयार ने इस्ना से बात करते हुए सामर्रा धमाके में दस ईरानी तीर्थयात्रियों के शहीद होने की पुष्टि की है। इस विस्फटो में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। (AK)