क्षेत्र के बारे में ईरान व फ़्रान्स के बीच परामर्श ज़रूरीः विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28834-क्षेत्र_के_बारे_में_ईरान_व_फ़्रान्स_के_बीच_परामर्श_ज़रूरीः_विलायती
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने मध्यपूर्व के संकटों के समाधान के बारे में ईरान व फ़्रान्स के बीच परामर्श को ज़रूरी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ १२:३९ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र के बारे में ईरान व फ़्रान्स के बीच परामर्श ज़रूरीः विलायती

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने मध्यपूर्व के संकटों के समाधान के बारे में ईरान व फ़्रान्स के बीच परामर्श को ज़रूरी बताया है।

डाॅक्टर अली अकबर विलायती ने मंगलवार को तेहरान में फ़्रान्स के पूर्व रक्षामंत्री हेर्व मोरिन से मुलाक़ात में ईरान व फ़्रान्स के प्राचीन संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में विचारों का आदान-प्रदान, तेहरान-पेरिस संबंधों की आवश्यकताओ में से एक है। उन्होंने वर्तमान समय में पश्चिमी एशिया के क्षेत्र की स्थिति को संसार के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक संवेदनशील बताते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र की भूराजनैतिक और भूरणनैतिक स्थिति के कारण है। डाॅक्टर विलायती ने ईरान की ओर से इराक़ की संप्रभुता के समर्थन की नीति पर बल देते हुए कहा कि ईरान, बाहरी शक्तियों के हाथों क्षेत्र के देशों के विभाजन का विरोधी है।

इस मुलाक़ात में फ़्रान्स के पूर्व रक्षामंत्री हेर्व मोरिन ने इराक़ व सीरिया सहित क्षेत्रीय संकटों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान की उपस्थिति के बिना आतंकवाद से संघर्ष संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुट पांच धन एक के साथ ईरान का परमाणु समझौता भी बड़ा अहम समझौता है जो क्षेत्र व विश्व शांति की सुरक्षा व स्थिरता को मज़बूत बनाएगा। (HN)