सीरियाई राष्ट्र के समर्थन में शहीद ख़ज़ाई की शहादत हुई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28864-सीरियाई_राष्ट्र_के_समर्थन_में_शहीद_ख़ज़ाई_की_शहादत_हुई
ईरान के रडियो व टीवी संस्था के प्रमुख ने कहा है कि आईआरआईबी के रिपोर्टर, धार्मिक व इस्लामी मान्यताओं की रक्षा के मोर्चे पर सीरिया के अत्याचारग्रस्त राष्ट्र के समर्थन में शहीद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ १५:४५ Asia/Kolkata
  • सीरियाई राष्ट्र के समर्थन में शहीद ख़ज़ाई की शहादत हुई

ईरान के रडियो व टीवी संस्था के प्रमुख ने कहा है कि आईआरआईबी के रिपोर्टर, धार्मिक व इस्लामी मान्यताओं की रक्षा के मोर्चे पर सीरिया के अत्याचारग्रस्त राष्ट्र के समर्थन में शहीद हुए हैं।

अब्दुल अली अली अस्करी ने मंगलवार को दक्षिण पूर्वी ईरान के ज़ाहेदान नगर में शहीद मोहसिन ख़ज़ाई की शवयात्रा के अवसर पर कहा कि शहीद ख़ज़ाई ने सीरिया में आतंकियों के जघन्य अपराधों के संबंध में अपनी मूल्यवान रिपोर्टें पेश कीं और इस माध्यम से उन्होंने वास्तविकताओं को बयान किया।  इस प्रकार उन्होंने प्रतिरोध के मोर्चे को मज़बूत बनाया।

ज्ञात रहे कि आईआरआईबी के रिपोर्टर मुहसिन ख़ज़ाई शनिवार 12 नवम्बर को उत्तरी सीरिया के हलब क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान ग्रेनेड फटने से शहीद हो गए थे। सोमवार को उनकी शवयात्रा तेहरान में निकाली गई थी और मंगलवार को उनके पैतृक नगर ज़ाहेदान में उन्हें लोगों की बड़ी संख्या की उपस्थिति में दफ़्न कर दिया गया। (HN)