राष्ट्रपति ने सभी वर्गों से की आपस में सहयोग की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28930-राष्ट्रपति_ने_सभी_वर्गों_से_की_आपस_में_सहयोग_की_अपील
राष्ट्रपति ने देश के सामने मौजूद मुश्किल को हल करने के लिए समाज के सभी वर्ग से आपस में सहयोग की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१६ १३:२० Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति ने सभी वर्गों से की आपस में सहयोग की अपील

राष्ट्रपति ने देश के सामने मौजूद मुश्किल को हल करने के लिए समाज के सभी वर्ग से आपस में सहयोग की अपील की है।

डॉक्टर रूहानी ने बुधवार को तेहरान के पश्चिम में स्थित करज शहर में जनसंभा को संबोधित करते हुए, उद्यमियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्वानों, उद्योगपतियों और शहरों की जनता से एक दूसरे के साथ मिलकर देश के विकास के लिए योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी में जनता को निराश करने की हिम्मत नहीं है और न ही कोई सरकार व राष्ट्र, तीनों पालिकाओं, सरकार और सशस्त्र बलों तथा विभिन्न जातियों व संप्रदायों के बीच फूट नहीं डाल सकता।

ईरानी राष्ट्रपति ने बल दिया कि राष्ट्र के पास एकता, ईरानी क्षमता, वीर व जागरुक नेतृत्व, तीनों पालिकाओं और सशस्त्र बलों के बीच समन्वय और देश के विकास के लिए प्रयास जैसे तत्व हैं।  उन्होंने कहा कि इन्हीं तत्वों ने साम्राज्य के दौर, 8 साल की जंग और 12 साल की पाबंदियों के दौर से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद की है।

ईरानी राष्ट्रपति ने देश की जनता को जागरुक और इस्लामी ईरान की प्रगति का सूचक बताते हुए कहा कि सभी प्रांतों में विकास के लिए अभियान शुरु हो गया है।

डॉक्टर रूहानी अपने प्रांतीय दौरे के अंतिम चरण में बुधवार को तेहरान के पश्चिम में स्थित अल्बुर्ज़ प्रांत के केन्द्र करज पहुंचे। (MAQ/N)