ईरान-ओमान संबंध बढ़ाने पर राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29032-ईरान_ओमान_संबंध_बढ़ाने_पर_राष्ट्रपति_रूहानी_ने_बल_दिया
राष्ट्रपति रूहानी ने ओमान के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंध बढ़ाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१६ १५:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान-ओमान संबंध बढ़ाने पर राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया

राष्ट्रपति रूहानी ने ओमान के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंध बढ़ाने पर बल दिया है।

डॉक्टर रूहानी ने गुरुवार को ओमान के राष्ट्रीय दिवस पर इस देश के शासक क़ाबूस बिन सईद को भेजे बधाई संदेश में कहा कि विभिन्न क्षेत्र में हमारे द्विपक्षीय संबंध हमेशा मैत्रीपूर्ण व प्रगतिशील रहे हैं।

 

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में उम्मीद जतायी कि ईरान और ओमान के बीच राजनैतिक व आर्थिक सहयोग पहले से ज़्यादा बढ़ेगा।

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में ओमान राष्ट्र व सरकार की सफलता की कामना की।

ज्ञात रहे 18 नवंबर ओमान का राष्ट्रीय दिवस है। (MAQ/N)