अमरीकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही की ईरानी सांसदों ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29452-अमरीकी_प्रतिनिधि_सभा_की_कार्यवाही_की_ईरानी_सांसदों_ने_की_निंदा
ईरानी सांसदों ने तेहरान पर प्रतिबंध के क़ानून को दस वर्ष बढ़ाने पर आधारित अमरीकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की कार्यवाही की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ १५:५० Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही की ईरानी सांसदों ने की निंदा

ईरानी सांसदों ने तेहरान पर प्रतिबंध के क़ानून को दस वर्ष बढ़ाने पर आधारित अमरीकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की कार्यवाही की निंदा की है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सांसदों ने मंगलवार को संसद की एक खुली बैठक में ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों की अवधि दस साल बढ़ाने के लिए अमरीकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की कार्यवाही की निंदा की है।  सांसदों ने सरकार से मांग की है कि जेसीपीओए के बारे में पारित क़ानून के अनुसार जवाबी कार्यवाही की जाए।

ईरानी सांसदों ने इस बयान में राष्ट्रीय प्रतिष्ठा व  शांतिपूर्ण परमाणु उद्योग में इस्लामी क्रांति की उपलब्धियों की रक्षा पर बल दिया है।

इस परिप्रेक्ष्य में ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के उप प्रमुख कमाल दहक़ानी फ़िरोज़ाबादी ने अमरीका द्वारा वचनों के उल्लंघन और प्रतिनिधि सभा में तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाए जाने की ओर संकेत करते हुए, संसद से तुरंत जवाबी कार्यवाही की मांग की है। (AK)