ईरान ने इराक में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29632-ईरान_ने_इराक_में_होने_वाले_आतंकवादी_हमले_की_भर्त्सना_की
शहीद होने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि की आशंका है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१६ ०५:३३ Asia/Kolkata
  • ईरान ने इराक में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की

शहीद होने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि की आशंका है

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक के हिल्ला नगर में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रृद्धालुओं पर होने वाले हमले की भर्त्सना की है। बहराम कासेमी ने इस आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए इराकी सरकार, जनता और मारे जाने वाले व्यक्तियों के परिजनों के साथ सहानुभूति जताई।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस हमले में शहीद होने वाले कुछ ईरानी श्रृद्धालुओं के संबंध में कहा कि विदेशमंत्रालय और बगदाद में ईरानी दूतावास गम्भीरता से इस विषय की समीक्षा कर रहा है और इस संबंध में हर आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरी खबर आ जाने के बाद ईरानी जनता को इस विषय से अवगत करा दिया जायेगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस प्रकार के पूर्व नियोजित हमले को आतंकवादियों की कमज़ोरी और उन्हें निरंतर मिलने वाली पराजय का चिन्ह बताया और कहा कि इस पाश्विक और अमानवीय कार्यवाही से इराकी सरकार और जनता के संकल्प में और इसी प्रकार आतंकवाद से पीड़ित इराकी जनता के साथ प्रतिरोध की इस्लामी गणतंत्र ईरान की भावना में किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न नहीं होगा।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सूत्रों का कहना है कि ट्रक बम का धमाका कर्बला के पूरब में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिल्ला नगर में हुआ और इस हमले में 100 आम नागरिक मारे गये जिनमें अधिकांश ईरानी श्रृद्धालु थे।

साथ ही देश के एमेरजेन्सी केन्द्र के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवन्द ने कहा है कि इस आंतकवादी हमले में शहीद होने वाले ईरानियों की संख्या 24 हो गयी है जबकि घायलों में 30 ईरानियों की पहचान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य व उपचार विभाग के कर्मी इराक में घायलों को एकत्रित करने और उन्हें राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं और शीघ्र ही इस हमले में शहीद व घायल होने वालों की संख्या की घोषणा कर दी जायेगी।

इस ईरानी अधिकारी ने इसी प्रकार शहीद होने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई। MM