आतंकवादी हमले से आतंकवाद से मुकाबले का संकल्प और मज़बूत होगा
गुरूवार को बगदाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत के केन्द्र में स्थित हिल्ला में ट्रक बम का भीषण धमाका हुआ था जिसमें कम से कम 80 श्रृद्धालु शहीद और 20 से अधिक घायल हुए थे
ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष ने इराक के हिल्ला नगर में होने वाले आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया में कहा कि इस आतंकवादी हमले से आतंकवादियों के मुकाबले हेतु ईरान और इराक के संकल्प और मजबूत होंगे।
अलाउद्दीन बुरुजेर्दी ने गुरूवार को इराक के हिल्ला नगर में होने वाले आतंकवादी हमले में कुछ ईरानी श्रृद्धालुओं के शहीद होने की ओर संकेत करते हुए कहा इराकी सेना से मुकाबले में कई बार पराजय मिलने के दृष्टिगत यह कायरतापूर्ण हमला एक प्रकार से इराकी और ईरानी जनता से प्रतिशोध लेने के लिए किया गया है क्योंकि चेहलुम की महारैली में यह बात स्पष्ट थी कि ध्यान योग्य संख्या में ईरानी थे।
बुरुजेर्दी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ईरान के गम्भीर दृष्टिकोणों के दृष्टिगत हिल्ला में आतंकवादी अपराध एक प्रकार से उन समस्त देशों से प्रतिशोध लेना था जो आतंकवादियों के विरुद्ध इस प्रकार का व्यवहार करते हैं।
ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आज आतंकवादी इराक और सीरिया दोनों में अंतिम सांसे ले रहे हैं और वास्तविकता यह है कि गुरूवार को हिल्ला में होने वाले अपराधों सहित दूसरे अपराधों को अमेरिका के नाम लिखना चाहिये।
साथ ही अमेरिका और उसके घटक वर्षों से क्षेत्र में आतंकवादियों का पालन- पोषण कर रहे हैं और उन्हें हथियार और ट्रेनिंग दे रहे हैं और आतंकवादियों के समर्थन के कारण उन्हें विश्व समुदाय का उत्तर देना चाहिये।
गुरूवार को बगदाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत के केन्द्र में स्थित हिल्ला में ट्रक बम का भीषण धमाका हुआ था जिसमें कम से कम 80 श्रृद्धालु शहीद और 20 से अधिक घायल हुए थे। सूत्रों के अनुसार शहीद होने वाले अधिकांश ईरानी थे। MM