हिल्ला में श्रद्धालु पर हमला, आतंकियों की बौखलाहट का चिन्ह, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29656-हिल्ला_में_श्रद्धालु_पर_हमला_आतंकियों_की_बौखलाहट_का_चिन्ह_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने हिल्ला में हुए आतंकवादी हमले को आतंकियों की बौखलाहट का चिन्ह कहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१६ १२:०५ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी
    राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने हिल्ला में हुए आतंकवादी हमले को आतंकियों की बौखलाहट का चिन्ह कहा है।

ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को इराक़ के हिल्ला नगर में हुए आतंकवादी धमाके की भर्त्सना करते हुए बल दिया कि इमाम हुसैन के चेहलुम का भव्य आयोजन, आशूर पर आस्था रखने वाले राष्ट्र की श्रद्धा का एक छोटा सा दृष्य था जिसे आतंकी सहन नहीं कर पाए।

राष्ट्रपति रूहानी के संदेश में आया है, “इराक़ के हिल्ला में आतंकवादी कार्यवाही कि जिसमें ईरानी श्रद्धालुओं सहित बहुत से श्रद्धालु शहीद व घायल हुए, सभी मुसलमान ख़ास तौर पर शिया आहत हुए हैं।” उन्होंने इस संदेश में इराक़ सरकार से इस अपराध के ज़िम्मेदारों से कड़ाई से निपटने की मांग करते हुए, पीड़ितों की मदद करने में ईरान की ओर से सहयोग की तत्परता दर्शायी।

 

ईरानी राष्ट्रपति ने इस संदेश में बल दिया कि ईरानी राष्ट्र आतंकियों व चरमपंथियों के ख़िलाफ़ बहुआयामी कार्यवाही का संकल्प रखता है और दुनिया जल्द ही आतंकियों और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ इराक़ी जनता की निर्णायक जीत देखेगी।

राष्ट्रपति रूहानी ने अपने संदेश में हिल्ला के आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों को सांत्वना दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की।

ज्ञात रहे गुरुवार को इराक़ के हिल्ला नगर के शूमली इलाक़े में एक पेट्रोल पंप के पास हुए ट्रक बम के धमाके में 100 के क़रीब श्रद्धालु शहीद हुए, जिनमें 40 ईरानी श्रद्धालु हैं। इसी प्रकार इस धमाके में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं। (MAQ/N)