ईरान-रूस के बीच मध्यपूर्व संकट और ऊर्जा संबंध पर चर्चा
-
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी (बाएं) अपने रूसी समकक्ष व्लादमीर पूतिन के साथ 8 अगस्त 2016 को बाकू में मुलाक़ात करते हुए
ईरानी राष्ट्रपति रूहानी और रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन के बीच सीरिया के ताज़ा हालात पर चर्चा हुयी और दोनों नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय तेल व गैस बाज़ार से जुड़ी चिंताओं को समन्वित करने पर सहमति जतायी।
क्रेमलिन का कहना है कि शनिवार को दोनों नेताओं के बीच टेलीफ़ोन पर यह बातचीत हुयी।
क्रेमलिन हाउस से जारी बयान के अनुसार, “राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रो कार्बन बाज़ार के संबंध में कोशिशों को समन्वित करने पर सहमत हुए जिसमें रूस और ओपेक के बीच ऊर्जा वार्ता का फ़्रेमवर्क शामिल है। राष्ट्रपतियों ने मध्यपूर्व के हालात पर भी चर्चा की और सीरिया में दीर्घकालिक सामान्य हालात को सुनिश्चित बनाने के लिए निकट सहयोग जारी रखने पर सहमति जतायी।”
ज्ञात रहे सीरिया मार्च 2011 से विदेश समर्थित आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित हुआ है कि जिसके बारे में दमिश्क़ का कहना है कि कुछ पश्चिमी देश और उनके क्षेत्रीय घटक ज़िम्मेदार हैं। (MAQ/N)