अमरीकी कांग्रेस का प्रस्ताव परमाणु समझौते का उल्लंघन है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30214-अमरीकी_कांग्रेस_का_प्रस्ताव_परमाणु_समझौते_का_उल्लंघन_है
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि अमरीकी प्रतिनिधि सभा और सिनेट में ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की अवधि में विस्तार को मंज़री परमाणु समझौते का उल्लंघन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०१६ १३:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कांग्रेस का प्रस्ताव परमाणु समझौते का उल्लंघन है,

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि अमरीकी प्रतिनिधि सभा और सिनेट में ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की अवधि में विस्तार को मंज़री परमाणु समझौते का उल्लंघन है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि ईरान के विरुद्ध दस वर्षीय प्रतिबंधों के क़ानून डेमैटो की अवधि में अन्य दस साल का विस्तार निश्चित रूप से परमाणु समझौते का उल्लंघन है और ईरान इस पर ज़रूर जवाबी क़दम उठाएगा।

आयतुल्लाह मोहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने कहा कि प्रतिबंधों को मंज़ूरी दिए जाने से अमरीका की दुष्टता, अविश्वसनीयता तथा प्रतिबद्धाताओं का उल्लंघन सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमरीका से दुशमनी के अलावा किसी और चीज़ की आशा नहीं रखी जा सकती, ईरान अमरीका की झूठी और प्रतिबद्धताएं तोड़ने वाली सरकार से हमेशा दूर रहा है और उसकी द्वारा उठाए गए इस क़दम का जवाब देगा।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि मिना त्रासदी के संबंध में सऊदी अरब के अपराधों को कभी भुलाया नहीं जागा। उन्होंने कहा कि विभिन्न अवसरों पर मिना त्रासदी तथा सऊदी अरब के अपराधों पर चर्चा होनी चाहिए ताकि हज प्रबंधन के संबंध में आले सऊद की अक्षमता सामने आए।

 

अमेरिका का एकपक्षीय प्रतिबंध परमाणु समझौते का उल्लंघन है

 

आयतुल्लाह मोहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने इरका और सीरिया में सेनाओं तथा स्वयंसेवी बलों की आतंकियों के ख़िलाफ़ सफलताओं की सराहना की और कहा कि इन सफलताओं के चलते निद्रोष और पीड़त जनता को आतंकी गुट के चंगुल से मुक्ति मिल रही है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्रों में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना की प्रभावशाली मौजूदगी की सराहना की।