ईरानी विदेश मंत्री शनिवार को भारत की यात्रा पर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30259-ईरानी_विदेश_मंत्री_शनिवार_को_भारत_की_यात्रा_पर
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ शनिवार को एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०१६ २२:५४ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्री शनिवार को भारत की यात्रा पर

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ शनिवार को एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ 45 औद्योगिक, खनिज , व्यापारिक और कृषि कंपनियों , 15 विज्ञान संस्थाओं और 8 बैंकों के उच्चाधिकारियों के साथ भारत की यात्रा कर रहे हैं। 

ईरानी विदेशमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान , भारतीय उद्योग संघ और हार्ट आफ एेशिया सम्मेलन में भाषण देने के अलावा भारतीय विदेशमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से भेंट वार्ता करेंगे।

इसके अलावा वह भारत में अन्य कई कार्यक्रमों में भाषण देगें। 

ईरान और भारत के मध्य व्यापारिक लेन-देन सन 2015-2016 में 8 अरब 299 मिलयन डॅालर तक पहुंचा था। (Q.A.)