ईरान और चीन की ओर से परमाणु समझौता लागू करने पर बल
ईरान और चीन के विदेशमंत्रियों ने सभी पक्षों की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहने पर बल दिया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने चीनी विदेशमंत्री वांग यी के साथ भेंट में कहा कि सभी पक्षों की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहना अत्यंत आवश्यक है। ईरानी विदेशमंत्री ने कहा कि जेसीपीओए एक एेसा अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है जिसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी की है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषयों के बारे में ईरानऔर चीन के दृष्टिकोण समान है।
ईरान और चीन के विदेशमंत्रियों ने क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय बहुत से विषयों पर विचार-विमर्श किया। ज़रीफ़ ने कहा कि द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार के मार्ग में कोई भी चीज़ बाधा नहीं बन सकती।
इस भेंटवार्ता में चीनी विदेशमंत्री ने ईरान की ओर से संघाई सहकारिता परिषद में सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत करते हुए कहा कि चीन इसका खुलकर समर्थन करता है।