ईरान की पश्चिमी सीमा पर एक आतंकी गुट तबाह
गृह मंत्रालय में सुरक्षा मामलों के प्रमुख ने बताया है कि ईरान की पश्चिमी सीमा पर एक आतंकी गुट को तबाह कर दिया गया है।
हुसैन ज़ुलफ़ेक़ारी ने बुधवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि तीन सदस्यीय एक आतंकी टीम को, जो ईरान की पश्चिमी सीमा से देश में घुसपैठ करना चाहती थी, सुरक्षा बलों ने तबाह कर दिया।
उन्होंने इसी तरह इस वर्ष इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर बीस आतंकी गुटों की पहचान किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश से संबंधित इन आतंकी गुटों ने अपने आपको चेहलुम के आयोजन के अवसर पर आतंकी कार्यवाहियों के लिए तैयार कर रखा था लेकिन इराक़ी बलों की होशियारी से इनके सभी सदस्यों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
मंगलवार को भी ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने बताया था कि इस साल इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर पैदल यात्रा के दौरान अनेक आतंकी गुटों की पहचान करके उनके सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया था। (HN)