जापान, क्षेत्र में आतंकवाद को रोकने में अपनी भूमिका निभाएः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30688-जापान_क्षेत्र_में_आतंकवाद_को_रोकने_में_अपनी_भूमिका_निभाएः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि जापान, क्षेत्रीय देशों के साथ अपने राजनैतिक संपर्कों से लाभ उठा कर उन्हें आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१६ १४:२४ Asia/Kolkata
  • जापान, क्षेत्र में आतंकवाद को रोकने में अपनी भूमिका निभाएः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कहा है कि जापान, क्षेत्रीय देशों के साथ अपने राजनैतिक संपर्कों से लाभ उठा कर उन्हें आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित करे।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को जापान के विदेशमंत्री फ़ोमियो किशीदा से टोक्यो में हुई मुलाक़ात में कहा कि क्षेत्र में स्थिरता के ध्रुव के रूप में ईरान को जापान से अपेक्षा है कि वह मध्यपूर्व में स्थिरता के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसी तरह जेसीपीओए के क्रियान्वयन में जापान की भूमिका को सार्थक बताया।  उन्होंने आशा जताई कि टोक्यो, ईरान के साथ बैंकिंग और आर्थिक संबंधों में भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहेगा।

इस मुलाक़ात में जापान के विदेश मंत्री फ़ोमियो किशीदा ने परमाणु समझौते को सही ढंग से लागू किए जाने पर बल देते हुए कहा कि उनका देश जेसीपीओए का समर्थन करता है और इसके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सहयोग करेगा। उन्होंने इसी तरह विश्व शांति को मज़बूत बनाने में ईरान की अहम व सक्रिय भूमिका पर बल दिया। (HN)