जेसीपीओए का स्थायित्व अमरीका के हित में हैः ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि विश्व समुदाय के साथ-साथ ईरान प्रयास करेगा कि परमाणु समझौते का क्रियान्वयन जारी रहे।
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को टोकियो में जपान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों की संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि परमाणु समझौता, ईरान और अमरीका के मध्य कोई एकपक्षीय समझौता नही है बल्कि इस समझौते के कई पक्ष हैं जो इस समझौते को मज़बूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ भी इस समझौते में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है अंततः सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके इस समझौते को पास कर दिया।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि परमाणु समझौते पर प्रतिबद्ध रहने में अमरीका और विश्व जनमत का फ़ायदा है, इसलिए ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों से अमरीका को कोई लाभ नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान ने प्रतिरोध का प्रदर्शन करके आर्थिक विकास किया और ईरानी जनता को सुरक्षा की गारेंटी दी है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु समझौता बाक़ी रहेगा इसलिए कि कूटनयिकों ने हर प्रकार के ग़लत विकल्पों को आज़माकर सही रास्ते का चयन किया है। अमरीकी कांग्रेस ने हाल ही में डिमैटो नामक ईरान विरोधी प्रतिबंधों के क़ानून की अवधि में वृद्धि की है जिसपर ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। (AK)