विश्व शक्तियों के वर्चस्व का ज़माना बीत चुका है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31063-विश्व_शक्तियों_के_वर्चस्व_का_ज़माना_बीत_चुका_है
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि विश्व शक्तियों के वर्चस्व का ज़माना अब बीत चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ १७:०० Asia/Kolkata
  • विश्व शक्तियों के वर्चस्व का ज़माना बीत चुका है

ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि विश्व शक्तियों के वर्चस्व का ज़माना अब बीत चुका है।

रविवार को तेहरान में पश्चिमी एशिया में शांति व्यवस्था के विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज़रीफ़ ने कहा, विश्व में अब कई शक्तियां अपनी भूमिका निभा रही हैं, इसलिए किसी एक के वर्चस्व का दौर समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अमरीका ने अपने वर्चस्व को जमाए रखने के लिए कई युद्ध छेड़े हैं।

ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि पश्चिमी एशिया भविष्य में विश्व में विकास का महत्वपूर्ण ध्रुव होगा।

ज़रीफ़ का कहना था कि आज जो कुछ पश्चिमी एशिया में हो रहा है, वह भविष्य में विश्व की स्थिति को प्रभावित करेगा। msm