जनरल सुलैमानी का लोहा मान गया स्पीगल
जर्मनी की एक पत्रिका ने लिखा है कि ईरान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल सुलैमानी, दाइश व आतंकवाद से संघर्ष में अपार राजनैतिक व सैन्य क्षमताओं के कारण सऊदियों में लोकप्रिय नहीं हैं।
जर्मन पत्रिका स्पीगल ने अपने हालिया संस्करण में इराक़ और सीरिया युद्ध में जनरल क़ासिम सुलैमानी की गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए लिखा कि सीरिया युद्ध में जनरल सुलैमानी का प्रभाव इस सीमा तक था कि हलब में उनको तूफ़ान के नाम से जाना जाता था। जर्मनी की इस पत्रिका ने लिखा कि रणक्षेत्र में जनरल सुलैमानी का प्रभाव और शक्ति ध्यान योग्य है। ईरानी जरनल ने न केवल इराक़ में बल्कि सीरिया में भी यादगार छाप छोड़ी है और इराक़ में मूसिल सिटी की स्वतंत्रता के अभियान के लिए सेना की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्पीगल ने लिखा कि ईरान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल सुलैमानी, दाइश व आतंकवाद से संघर्ष में अपार राजनैतिक व सैन्य क्षमताओं के कारण सऊदियों के निकट लोकप्रिय नहीं हैं और वे उनको अपने लिए सदैव बड़ी रुकावट समझते हैं। यह पत्रिका आगे लिखती है कि जनरल सुलैमानी सितम्बर के महीने में हलब के आस-पास देखे गये और जैसे ही हलब स्वतंत्र होगा उनकी सफलताओं में एक और पृष्ठ जुड़ जाएगा। (AK)