मोहम्मद रसूलुल्लाह-4 सैन्य अभ्यास सफलता के साथ संपन्न हुआ
Dec १३, २०१६ १५:५७ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना का मोहम्मद रसूलुल्लाह-4 सैन्य अभ्यास सफलता के साथ संपन्न हो गया है।
इस सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सय्यद कमाल पयंबरी ने मंगलवार को कहा कि यह अभ्यास तुरंत प्रतिक्रिया देने वाली इकाइयों का सबसे बड़ा टैक्टिक अभ्यास था। यह अभ्यास पूर्व निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करते हुए सफलता के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नाना प्रकार के स्वदेशी हथियारों के साथ रणक्षेत्र में नई टैक्टिक पर आधारित यह अभ्यास था। ज्ञात रहे कि मोहम्मद रसूलुल्लाह-4 सैन्य अभ्यास, 11 दिसंबर को आरंभ हुआ था।
(MAQ/N)
टैग्स