तेहरान में इस्लामी एकता काॅन्फ़्रेंस शुरू
राष्ट्रपति हसन रूहानी की मौजूदगी में तीसवीं इस्लामी एकता काॅन्फ़्रेंस, एकता और तकफ़ीरी गुटों से संघर्ष की ज़रूरत के नारे के साथ तेहरान में शुरू हो गई है।
इस तीन दिवसीय काॅन्फ़्रेंस में जो, अनेक देशों के 300 से अधिक विशेषज्ञों व अतिथियों की सम्मिलिति से शुरू हुई है, तकफ़ीरी गुटों से मुक़ाबले की ज़रूरत जैसे विषयों की समीक्षा की जाएगी। काॅन्फ़्रेंस के दौरान ईरान, मलेशिया, इंडोनेशिया, इराक़, लेबनान, थाईलैंड, अलजीरिया, ब्रिटेन, अमरीका, आॅस्ट्रेलिया, ट्यूनीशिया, चीन और मिस्र के विचारक और बुद्धिजीवी विभिन्न विषयों के बारे में विचार विमर्श करेंगे।
इसी तरह इस काॅन्फ़्रेंस के आयोजन साथ ही इस्लामी एकता अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संसार के 37 देशों की बनी हुई फ़िल्मों का प्रदर्शन होगा। इस फ़ेस्टिवल में पैग़म्बरे इस्लाम, क़ुरआने मजीद और इस्लामी एकता जैसे इस्लामी जगत के विषयों और इस्लामोफ़ोबिया के विषय पर बनने वाली फ़िल्में, इस्लामी एकता काॅन्फ़्रेंस में भाग लेने वालों को दिखाई जाएंगी। (HN)