ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने टेलीफोनी वार्ता की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31468-ईरान_और_तुर्की_के_विदेशमंत्रियों_ने_टेलीफोनी_वार्ता_की
रूसी सेना ने घोषणा की है कि वह ड्रोन से हलब नगर से आम नागरिकों के सुरक्षित निष्कासन की निगरानी कर रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०१६ ०५:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने टेलीफोनी वार्ता की

रूसी सेना ने घोषणा की है कि वह ड्रोन से हलब नगर से आम नागरिकों के सुरक्षित निष्कासन की निगरानी कर रही है।

ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने सीरिया के हलब नगर से आम नागरिकों के सुरक्षित ढंग से निकलने के बारे में टेलीफोनी वार्ता की।

मोहम्मद जवाद ज़रीफ और मौलूद चाऊश ओगलू ने एक बार फिर सीरिया के हलब नगर से सुरक्षित ढंग से आम नागरिकों के निकलने और इस नगर में युद्ध विराम के बारे में एक दूसरे से विचारों का आदान -प्रदान किया।

इस टेलीफोनी वार्ता में तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि हलब युद्ध विराम का जारी रहना महत्वपूर्ण है और युद्धरत दोनों पक्षों को चाहिये कि वे उसके प्रति कटिबद्ध रहें। चाऊश ओगलू ने स्पष्ट किया कि कि इस युद्ध विराम का ध्यान और आम नागरिकों का सुरक्षित निष्कासन समूचे सीरिया में युद्ध विराम का उदाहरण हो सकता है और राजनीतिक समाधान के लिए आवश्यक भूमि प्रशस्त होगी।

इस टेलीफोनी वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने भी हलब और सीरिया के दूसरे क्षेत्रों के लोगों तक मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक भूमि प्रशस्त होने की ओर संकेत किया।

इसी मध्य रूसी सेना ने घोषणा की है कि वह ड्रोन से हलब नगर से आम नागरिकों के सुरक्षित निष्कासन की निगरानी कर रही है।

ज्ञात रहे कि सीरिया का हलब नगर चार वर्षों तक आतंकवादियों के अतिग्रहण के बाद काफी युद्ध के बाद दो दिन पूर्व पूर्णरूप से स्वतंत्र हुआ है। MM