सीरिया के बारे में ब्रिटेन की नीतियों पर ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीरिया संकट के बारे में ईरान की भूमिका के संबन्ध में ब्रिटेन की ग़ैर सोची-समझनी नीतियों पर तेहरान में ब्रिटेन के प्रभारी राजदूत को ईरान के विरोध से अवगत करवा दिया गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि सीरिया संकट के बारे में ईरान की भूमिका के संबन्ध में ब्रिटेन की ग़ैर सोची-समझनी नीतियों के बारे में तेहरान में ब्रिटेन के प्रभारी राजदूत के माध्यम से ईरान के विरोध को पहुंचवा दिया गया है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान में मौजूद ब्रिटेन के प्रभारी राजदूत को तलब करके सीरिया में शांति स्थापित करने के संबन्ध में तेहरान के प्रयासों से उन्हें अवगत करवाया गया और साथ ही सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों के ब्रिटेन की ओर से समर्थन को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान ब्रिटेन, सीरिया में रक्तपात करने वाले आतंकवादी गुटों का मुख्य समर्थक रहा है। सीरिया की सेना द्वारा इस देश के स्ट्रैटेजिक नगर हलब को आतंकवादियों से स्वतंत्र कराए जाने के बाद गुरूवार को लंदन में ईरान और रूस के राजदूतों को तलब किया गया था।