तेहरान और आस्ताना के मैत्रीपूर्ण संबंध जारी रहने चाहिएः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32068-तेहरान_और_आस्ताना_के_मैत्रीपूर्ण_संबंध_जारी_रहने_चाहिएः_रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तेहरान-आस्ताना के मध्य सहयोग में विस्तार और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए समस्त अवसरों और क्षमताओं से भरपूर लाभ उठाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १५:१८ Asia/Kolkata
  • तेहरान और आस्ताना के मैत्रीपूर्ण संबंध जारी रहने चाहिएः रूहानी

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तेहरान-आस्ताना के मध्य सहयोग में विस्तार और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए समस्त अवसरों और क्षमताओं से भरपूर लाभ उठाने पर बल दिया है।

उन्होंने क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में ईरान और क़ज़ाक़िस्तान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल की संयुक्त बैठक में कहा कि तेहरान में दोनों देशों के संयुक्त आयोग के पूर्व आयोजन, द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने और मज़बूत करने में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि यह काम व्यापारिक संबंधों के क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान करने, बैकिंग और वीज़ा जारी करने में सहयोग से जारी रह सकता है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान और कज़ाक़िस्तान के मध्य ट्रांज़िट सहयोग विशेषकर क़ज़ाक़िस्तान की रेल लाइन के ईरान से जुड़ने से दोनों देशों और क्षेत्रीय संबंधों में विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता के दौरान क़ज़ाक़िस्तान की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ईरान और क़ज़ाक़िस्तान, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सदैव से मित्र और एक दूसरे के समर्थक देश रहे हैं।  इसी प्रकार दोनों देशों के क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबाएफ़ ने भी इस बैठक में ईरान को इस्लामी जगत में क़ज़ाक़िस्तान के लिए महत्वपूर्ण मित्र देश बताया और कहा कि कैस्पियन सहित क्षेत्र में ईरान की नीतियां और युक्तियां प्रभावी हैं।

इस बैठक की समाप्ति पर ईरान और क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपतियों ने सहमति व्यक्त की कि शीघ्र ही दोनों देशों के नया बैंकिग चरण आरंभ होगा।

ज्ञात रहे कि इससे पहले राष्ट्रपति रूहानी के क़ज़ाक़िस्तान के दौरे के दौरान दोनों देशों के मध्य सहयोग के पांच समझौतों पर हस्तारक्ष हुए। ईरान और क़ज़ाक़िस्तान ने कैस्पियन सागर में जहाज़रानी, श्रम और समाजिक कल्याण, पर्यटन में विस्तार और व्यापार में सुविधाएं प्रदान करने के लिए ईरान के सेन्ट्रल बैंक और क़ज़ाक़िस्तान के नेश्नल बैंकों के मध्य सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। (AK)