हलब की स्वतंत्रता, आतंकवाद से संघर्ष करने वालों की जीत हैः असद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32089-हलब_की_स्वतंत्रता_आतंकवाद_से_संघर्ष_करने_वालों_की_जीत_हैः_असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि हलब की स्वतंत्रता, आतंकवाद से संघर्ष करने वालों विशेषकर ईरान और रूस की विजय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १६:४९ Asia/Kolkata
  • हलब की स्वतंत्रता, आतंकवाद से संघर्ष करने वालों की जीत हैः असद

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि हलब की स्वतंत्रता, आतंकवाद से संघर्ष करने वालों विशेषकर ईरान और रूस की विजय है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने गुरूवार को ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी और उनके साथ सीरिया की यात्रा पर गये उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात में कहा कि हलब में विजय, इसी प्रकार सीरियाई राष्ट्र के समस्त दुश्मनों की पराजय है जिन्होंने अपने हितों की प्राप्ति के लिए आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग किया।

बश्शार असद ने हलब की सफलता को पूरे देश में आतंकवाद के दमन और आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग में महत्वपूर्ण क़दम बताया और कहा कि इससे सीरिया में जारी युद्ध की समाप्ति के लिए उचित अवसर प्रशस्त हुआ है।

ईरान के उप विदेशमंत्री ने भी इस मुलाक़ात में कहा कि ‍ईरान और सीरिया के रणनैतिक संबंधों ने दोनों देशों और क्षेत्रीय देशों को विदेशी षड्यंत्रों और उनकी योजनाओं से सुरक्षित कर दिया है। जाबिरी अंसारी ने कहा कि उनका देश सीरिया के साथ संबंधों को विस्तृत करने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि तेहरान, आतंकवाद से मुक़ाबले में सीरियाई राष्ट्र के प्रतिरोध में वृद्धि और उसको मज़बूत करने के लिए समस्त संभावनाओं को पूरा करने का इरादा रखता है।

ज्ञात रहे कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद और ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी ने क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया और जाबिरी अंसारी ने बश्शार असद को यह भी रिपोर्ट दी कि सीरियाई राष्ट्र पर थोपे गये युद्ध की समाप्ति के लिए तेहरान कितने कूटनयिक प्रयास कर रहा है। (AK)