संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्राईल के खिलाफ प्रस्ताव, ईरान ने स्वागत किया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान हर उस क़दम का स्वागत करता है जिससे फिलिस्तीनियों के अधिकारों की रक्षा हो और ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण का विरोध हो।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार को फिलिस्तीनियों के समर्थन में सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्रों में यहूदी बस्तियों के निर्माण की ज़ायोन शासन की नीति समस्त अतंरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत है और ईरान ने बारम्बार इस बात पर बल दिया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ बड़ी शक्तियों द्वारा इस्राईल के समर्थन में हस्तक्षेप और वीटो अधिकार के इस्तेमाल के लंबे अतीत के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव का पारित होना , इस्राईल के अतिग्रहण के अंत और फिलिस्तीनियों के अधिकारों की रक्षा के लिए विश्व समुदाय के संकल्प को दर्शाता है हालांकि अनुभवों से यह सिद्ध हो चुका है कि ज़ायोनी शासन किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते या नियम का प्रतिबद्ध नहीं रहा है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ज़ायोनी शासन के अपराधों और अतिग्रहण के प्रति विश्व वासियों में चेतना बढ़ रही है।
याद रहे सुरक्षा परिषद ने फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईल द्वारा बस्तियों के निर्माण के विरुद्ध शुक्रवार की रात एक प्रस्ताव पारित किया है। (Q.A.)