2017 मार्च के मध्य तक एयरबस ईरान को 8 विमान हवाले करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32299-2017_मार्च_के_मध्य_तक_एयरबस_ईरान_को_8_विमान_हवाले_करेगा
फ़्रांस की विमान निर्माण कंपनी एयरबस, ईरान के साथ हुए समझौते के अनुसार, अगले साल मार्च के मध्य तक ईरान को 8 विमान हवाले करेगा। ये विमान एयरबस-320 और एयरबस-330 श्रेणी के हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १०:१७ Asia/Kolkata
  • 2017 मार्च के मध्य तक एयरबस ईरान को 8 विमान हवाले करेगा

फ़्रांस की विमान निर्माण कंपनी एयरबस, ईरान के साथ हुए समझौते के अनुसार, अगले साल मार्च के मध्य तक ईरान को 8 विमान हवाले करेगा। ये विमान एयरबस-320 और एयरबस-330 श्रेणी के हैं।

पिछले गुरुवार को ईरान-एयरबस कंपनी के बीच 100 विमान ख़रीदने से संबंधित समझौते के अंतिम रूप लेने के बाद, इस कंपनी ने सूचना दी कि अगले साल से ईरान को विमान हवाले करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

ईरान के नगर निर्माण मंत्रालय के सचिव असग़र फ़ख़रिया काशान ने रविवार को बताया कि बुधवार को इटली-फ़्रांस की विमान निर्माण कंपनी एटीआर के प्रतिनिधि तेहरान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के साथ ईरान एयरलाइन की बातचीत के अंतिम चरण के संपन्न होते ही अगले हफ़्ते ईरान एयर इस कंपनी के साथ समझौते पर दस्तख़त करेगी।

उन्होंने कहा कि एटीआर कंपनी के प्रतिनिधियों से हुयी पिछली बातचीत के अनुसार, इस कंपनी से 20 विमान ख़रीदने का सौदा निश्चित है लेकिन ईरान एयरबस के अधीन इस कंपनी से 20 और विमान ख़रीद सकती है।

नगर निर्माण मंत्रालय के सचिव असग़र फ़ख़रिया काशान ने बताया कि ईरान एयर और एटीआर के बीच 20 विमान की ख़रीदारी के हुए समझौते का मूल्य 50 करोड़ डॉलर से कम है। (MAQ/N)