मिरसाद और या ज़हरा-3 मीज़ाइल का सफल परीक्षण
मुदाफ़आने विलायत-7 सैन्य अभ्यास के दूसरे दिन मिरसाद और या ज़हरा-3 मीज़इल सिस्टमों ने सफलता के साथ अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया।
इन सैन्य अभ्यासों के प्रवक्ता जनरल अब्बास फ़रजपूर अलमदारी ने मंगलवार को बताया कि इन सैन्य अभ्यास के दूसरे चरण में ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस सिस्टम के छोटे और मध्यम साइज़ के मीज़ाइलों ने सफलता के साथ अपने लक्ष्यों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया।
उनका कहना थाकि स्थानीय तौर पर तैयार किए गये मिरसाद और या ज़हरा-3 (सलामुल्लाह अलैहा) मीज़ाइल सिस्टमों ने दुश्मन के हमलावर विमानों का पता लगाकर उन्हें तबाह कर दिया। जनरल अब्बास फ़रजपूर अलमदारी ने इस बात पर बल दिया कि मिरसाद और या ज़हरा मीज़ाइल सिस्टमज़ को अपग्रेड करके उनकी उपयोगिता को और अधिक बेहतर बनाया गया है और ईरान की सशस्त्र सेना के विशेषज्ञों ने इन सैन्य अभ्यासों में इन उपयोगिताओं की गहन समीक्षा की है।
ज्ञात रहे कि ईरान की सशस्त्र सेना और आईआरजीसी के मुदाफ़ेआने आसमाने विलायत-7 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास, सोमवार से ईरान के दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में शुरु हुआ है जो पांच दिन तक जारी रहेंगे। (AK)