विमान दुर्घटना पर रूसी राष्ट्रपति को डाक्टर रूहानी का सांत्वना संदेश
Dec २८, २०१६ १०:१४ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन को सांत्वना संदेश भेजा और रूस के यात्री विमान के काला सागर में गिर जाने की घटना पर दुख जताया।
डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को भेजे गए अपने संदेश मे कहा कि काला सागर में रूस के यात्री विमान के गिर जाने की घटना और इसमें रशियन फ़ेडरेशन के कुछ नागरिकों की मौत की सूचना मिली जिससे बहुत दुख हुआ।
ज्ञात रहे कि गत रविवार की सुबह रूस का यात्री विमान तोपोलोफ़-154 सूची के हवाई अड्डे से उड़ा लेकिन थोड़ी ही देर बाद विमान काला सागर में गिर गया और इसके नतीजे में विमान के 92 यात्री मारे गए। यह विमान सूची से सीरिया के शहर लाज़ेक़िया जा रहा था।
टैग्स