विमान दुर्घटना पर रूसी राष्ट्रपति को डाक्टर रूहानी का सांत्वना संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32590-विमान_दुर्घटना_पर_रूसी_राष्ट्रपति_को_डाक्टर_रूहानी_का_सांत्वना_संदेश
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन को सांत्वना संदेश भेजा और रूस के यात्री विमान के काला सागर में गिर जाने की घटना पर दुख जताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१६ १०:१४ Asia/Kolkata
  • विमान दुर्घटना पर रूसी राष्ट्रपति को डाक्टर रूहानी का सांत्वना संदेश

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन को सांत्वना संदेश भेजा और रूस के यात्री विमान के काला सागर में गिर जाने की घटना पर दुख जताया।

डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को भेजे गए अपने संदेश मे कहा कि काला सागर में रूस के यात्री विमान के गिर जाने की घटना और इसमें रशियन फ़ेडरेशन के कुछ नागरिकों की मौत की सूचना मिली जिससे बहुत दुख हुआ।

ज्ञात रहे कि गत रविवार की सुबह रूस का यात्री विमान तोपोलोफ़-154 सूची के हवाई अड्डे से उड़ा लेकिन थोड़ी ही देर बाद विमान काला सागर में गिर गया और इसके नतीजे में विमान के 92 यात्री मारे गए। यह विमान सूची से सीरिया के शहर लाज़ेक़िया जा रहा था।