तेहरान में 9 देई की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32686-तेहरान_में_9_देई_की_वर्षगांठ_पर_कार्यक्रम_का_आयोजन
तेहरान की इमाम ख़ुमैनी ईदगाह में वरिष्ठ नेतृत्व से पुनः वफ़ादारी प्रकट करने के लिए 9 देई की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ १०:३१ Asia/Kolkata
  • तेहरान में 9 देई की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

तेहरान की इमाम ख़ुमैनी ईदगाह में वरिष्ठ नेतृत्व से पुनः वफ़ादारी प्रकट करने के लिए 9 देई की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गुरुवार को यह कार्यक्रम 9 देय बराबर 30 दिसम्बर वर्ष 2009 को जनता द्वारा देश भर में निकाली गई रैलियों की महान घटना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जनता के विभिन्न वर्गों, छात्रों और अहम हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने अमरीका मुर्दाबाद, इस्राईल मुर्दाबाद और उपद्रव फैलाने वाले मिथ्याचारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस कार्यक्रम के अंत पर एक छः सूत्रीय मेमोरेंडम भी जारी किया गया।

 

ज्ञात रहे कि 9 देय बराबर 30 दिसम्बर 2009 को ईरानी जनता ने समाज में उपद्रव फैलाने वाले तत्वों को कड़ा जवाब देते हुए पूरे देश में रैलियां निकाली थीं और वरिष्ठ नेतृत्व से अपने भरपूर वफ़ादारी की घोषणा की थी। उक्त तत्वों ने ईरान में दसवें राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगा कर देश में उपद्रव फैलाने की कोशिश की थी लेकिन जनता की रैलियों ने उनकी चाल को नाकाम बना दिया। (HN)