2017 में दुनिया के सामने कई चुनौतियांः बहराम क़ासिमी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मध्यपूर्व में जारी संकट, पलायन संकट और अमरीकी नव निर्वाचित राष्ट्रपति का कार्यकाल का आरंभ जैसी बातें वर्ष 2017 में दुनिया के सामने मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।
बहराम क़ासिमी ने गुरूवार को जामेजम समाचारपत्र में छपे अपने लेख में लिखा है कि वर्ष 2017 का हाल 2016 से बुरा होगा क्योंकि आतंकवाद, हिंसा प्रेम, चरमपंथ और अतिग्रहण वे चुनौतियां हैं जो विश्व में संकटों के जारी रहने में सहायता प्रदान करेगी।
बहराम क़ासिमकी ने कहा कि मध्यपूर्व, यूरोप और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में आतंकवादी कार्यवाहियों का जारी रहना तथा नया आतंकी गुट बनाने के उद्देश्य से इराक़ और सीरिया से आतंकी गुटों का दूसरे देशों की ओर पलायन, वर्ष 2017 में मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी।
श्री क़ासिमी ने कहा कि सीरिया, इराक़ और यमन में जारी संकट, क्षेत्र में सऊदी अरब की शत्रुतापूर्ण नीतियों का जारी रहना, यूरोप में शरणार्थी संकट का जारी रहना तथा उत्तरी अफ़्रीक़ा में तनाव और अशांति, वर्ष 2017 में क्षेत्र और यूरोप के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।
श्री क़ासिमी ने कहा कि अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बारे में अधिक जानकारी का न होना और अपने देश के आर्थिक संकटों के बारे में उनका निर्णय, ईरान का परमाणु मुद्दा और चीन के साथ व्यापारिक विवाद और रूस के साथ तनाव समाप्त करने और मास्को के साथ मिलकर दाइश से संघर्ष का रुझहान, दुनिया के लिए बहुत ख़तरनाक संदेश लिए हुए है। (AK)