करबला में होटल में आग, कई ईरानी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33592-करबला_में_होटल_में_आग_कई_ईरानी_हताहत
पवित्र नगर करबला में ईरानी तीर्थयात्रियों के होटल में आग लगने से पांच तीर्थयात्री हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ ११:०१ Asia/Kolkata
  • करबला में होटल में आग, कई ईरानी हताहत

पवित्र नगर करबला में ईरानी तीर्थयात्रियों के होटल में आग लगने से पांच तीर्थयात्री हताहत हो गये।

ईरान के ख़ुरासान प्रांत की हज व ज़ियारत संस्था के महासचिव ने कहा है कि इराक़ के पवित्र नगर करबला में ईरानियों के ठहरने वाले होटल में आग लगने के कारण पांच ईरानी तीर्थयात्री शहीद और दो अन्य बुरी तरह झुलस गये। उनका कहना था कि यह घटना शनिवार की शाम घटी।

श्री जवाद शाद ने कहा कि जिस होटल में ईरानी तीर्थयात्री रुके हुए थे उसमें आवश्यक सुरक्षा मानकों में कमी थी।

ईरान के ख़ुरासान प्रांत की हज व ज़ियारत संस्था के महासचिव ने इसी प्रकार कहा कि इस बात के दृष्टिगत कि ईरानी तीर्थयात्रियों के बैग और पहचान पत्र जल गये हैं, मृतकों की पहचान की जा रही है।

श्री जवाद शाद का कहना है कि इस होटल में 108 ईरानी तीर्थयात्री ठहरे हुए थे। (AK)