सीरिया संकट के बारे में ईरान की नीति, वास्तविकता पर आधारित है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33601-सीरिया_संकट_के_बारे_में_ईरान_की_नीति_वास्तविकता_पर_आधारित_है
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया संकट के आंरभ से ही सबसे यथार्थवादी और वास्तविकता पर आधारित हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ १२:१६ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट के बारे में ईरान की नीति, वास्तविकता पर आधारित है

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया संकट के आंरभ से ही सबसे यथार्थवादी और वास्तविकता पर आधारित हैं।

बहराम क़ासिमी ने रविवार को अलआलमी टीवी चैनल से बात करते हुए इस दावे को रद्द किया कि ईरान ने सीरिया में संघर्ष विराम की स्थापना के लिए अपनी समस्त क्षमताओं से लाभ नहीं उठाया। उनका कहना था कि ईरान वह पहला देश था जिसने संघर्ष विराम, सीरिया की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा तथा आतंकवाद से संघर्ष पर बल दिया था और दे रहा है।

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि सीरिया के बारे में ईरान की नीतियां स्पष्ट रही हैं क्योंकि इस देश के संकट का सैन्य समाधान नहीं है और युद्ध हमेशा जारी रहने वाली चीज़ नहीं है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया में क्षेत्रीय और विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेपों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि सीरिया में संघर्ष विराम, किसी सीमा तक कठिन है किन्तु सीरिया की जनता और देश को बचाने के लिए संघर्ष विराम के अतिरिक्त कोई अन्य रास्ता नहीं था।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आशा व्यक्त की है कि सीरिया सरकार, तुर्की और रूस के साथ ईरान की वार्ता और प्रयास और इस देश की सहायता से सीरिया में संघर्ष विराम स्थिर होगा।

ज्ञात रहे कि ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों के मध्य सघन वार्ता के परिणाम में सीरिया में संघर्ष विराम लागू हुआ और 23 जनवरी को सीरिया सरकार के विरोधियों और सरकारी प्रतिनिधि मंडलों के मध्य क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में वार्ता आयोजित होगी। (AK)