सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता उन्हीं की निगरानी में होः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33658-सीरियाई_पक्षों_के_मध्य_वार्ता_उन्हीं_की_निगरानी_में_होः_ईरान
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए राजनैतिक वार्ता को सीरियाई लोगों के मध्य और उन्हीं के प्रबंधन में होना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ २०:३८ Asia/Kolkata
  • सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता उन्हीं की निगरानी में होः ईरान

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए राजनैतिक वार्ता को सीरियाई लोगों के मध्य और उन्हीं के प्रबंधन में होना चाहिए।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, अली शमख़ानी ने रविवार को दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात की। उन्होंने इस मुलाक़ात में बल दिया कि संयुक्त राष्ट्र संघ और प्रभावी देशों को संकट के समाधान में केवल सुविधा प्रदान करने वालों की भूमिका ही अदा करनी चाहिए।

ज्ञात रहे कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी, रूस और सीरिया के साथ ईरान की राजनैतिक, सुरक्षा और प्रतिरोध कार्यवाही के समन्वय कर्ता की भूमिका निभा रहे हैं।

शमख़ानी ने कहा कि प्रतिरोधक मोर्चे के साथ तेहरान, दमिश्क़ और मास्को के मध्य निकट सहयोग से राजनीति और रणक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है। श्री शमख़ानी ने संघर्ष विराम के उल्लंघन और राजनैतिक प्रक्रिया को विफल बनाने के उद्देश्य से कुछ संदिग्ध कार्यवाहियों की ओर से सचेत किया और कहा कि ईरान, सीरिया में रक्तपात और युद्ध समाप्त करने के लिए राजनैतिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के लिए गंभीर है।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने यह बयान करते हुए कि अब यह प्रयास किया जाना चाहिए कि सीरिया की राजनैतिक वार्ता एकजुट सीरिया की राजधानी के रूप में दमिश्क़ स्थानांतरित हो, कहा कि वह देश जिन्हें सीरिया में अपनी ग़लतियों को स्वीकार करने का साहस नहीं है और अपने ग़लत व्यवहार पर यथावत बल दे रहे हैं, निश्चित रूप से उन्हें भीषण समस्याओं और अपरिहार्य नुक़सान का सामना करना पड़ेगा। (AK)