आयतुल्लाह हाशेमी रफ़संजानी को दफ़्न कर दिया गया + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33799-आयतुल्लाह_हाशेमी_रफ़संजानी_को_दफ़्न_कर_दिया_गया_वीडियो
आयतुल्लाह हाशेमी रफ़संजानी को मंगलवार को तेहरान में स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की क़ब्र के पास दफ़्न कर दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१७ १५:२९ Asia/Kolkata

आयतुल्लाह हाशेमी रफ़संजानी को मंगलवार को तेहरान में स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की क़ब्र के पास दफ़्न कर दिया गया।

आयतुल्लाह रफ़संजानी की नमाज़े जनाज़ा, तेहरान विश्वविद्यालय में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने पढ़ाई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।  नमाज़े जनाज़ा के बाद उनके शव को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के रौज़े ले जाया गया जहां पर उन्हें दफ़्न किया गया।

आयतुल्लाह हाशमी रफसंजानी की शवयात्रा में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई देशों के राजदूतों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें: आयतुल्लाह रफ़सन्जानी के निधर पर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है

ज्ञात रहे कि रविवार की रात ईरान की हित संरक्षक परिषद के पूर्व प्रमुख आयतुल्लाह हाशमी रफ़संजानी का निधन हुआ था।