ईरान ने अफगानिस्तान में बम धमाकों की कड़ी आलोचना की।
Jan १०, २०१७ २२:३५ Asia/Kolkata
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी बम धमाकों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की सरकारें और जनता एक मंच पर आकर पक्का संकल्प ले और आतंकवाद के राक्षस को इस इलाके और दुनिया से बाहर कर दे।
अफगानिस्तान में मंगलवार को होने वाले बम धमाकों में 47 लोग घायल और लगभग सौ लोग घायल हुए हैं।
तालिबान ने इन धमाकों की ज़िम्मदारी स्वीकार की है। (Q.A.)
टैग्स