ईरान ने अफगानिस्तान में बम धमाकों की कड़ी आलोचना की।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33835-ईरान_ने_अफगानिस्तान_में_बम_धमाकों_की_कड़ी_आलोचना_की
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी बम धमाकों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०१७ २२:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अफगानिस्तान में बम धमाकों की कड़ी आलोचना की।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी बम धमाकों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की सरकारें और जनता एक मंच पर आकर पक्का संकल्प ले और आतंकवाद के राक्षस को इस इलाके और दुनिया से बाहर कर दे। 

अफगानिस्तान में मंगलवार को होने वाले बम धमाकों में 47 लोग घायल और लगभग सौ लोग घायल हुए हैं। 

तालिबान ने इन धमाकों की ज़िम्मदारी स्वीकार की है। (Q.A.)