आयतुल्लाह सीस्तानी ने आयतुल्लाह रफ़संजानी के निधन पर शोक जताया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33841-आयतुल्लाह_सीस्तानी_ने_आयतुल्लाह_रफ़संजानी_के_निधन_पर_शोक_जताया
इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी ने ईरान की हित संरक्षक परिषद के दिवंगत प्रमुख के निधन पर शोक जताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१७ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह सीस्तानी ने आयतुल्लाह रफ़संजानी के निधन पर शोक जताया

इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी ने ईरान की हित संरक्षक परिषद के दिवंगत प्रमुख के निधन पर शोक जताया है।

आयतुल्लाहिल उज़मा सीस्तानी ने मंगलवार को एक संदेश जारी करके आयतुल्लाह हाशमी रफ़संजानी के निधन पर शोक जताया है और उनके लिए ईश्वर के निकट उच्च दर्जे की प्रार्थाना की है। उन्होंने इसी तरह आयतुल्लाह रफ़संजानी के परिजनों से सांत्वना प्रकट करते हुए उनके लिए धैर्य की कामना की है।

 

इससे पहले इराक़ के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनैतिक हस्तियों ने भी आयतुल्लाह रफ़संजानी के निधन पर संदेश जारी करके शोक प्रकट किया था। इराक़ के राष्ट्रीय गठजोड़ के प्रमुख अम्मार हकीम ने आयतुल्लाह रफ़संजानी को ईरान, क्षेत्र व विश्व के लिए एक प्रमुख राजनैतिक व सांस्कृतिक हस्ती बताया था। इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने भी अपने संदेश में कहा था कि ईरान की जनता कभी भी इस्लामी क्रांति व इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था की प्रगति के लिए आयतुल्लाह रफ़संजानी के अथक प्रयासों को नहीं भूलेगी। (HN)