ट्रंप के विदेश मंत्री की बकवास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33967-ट्रंप_के_विदेश_मंत्री_की_बकवास
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रस्तावित विदेश मंत्री रिक्स टेलरसन ने कहा है कि वह ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते की पुनरसमीक्षा करवाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१७ ०७:१९ Asia/Kolkata
  • ट्रंप के विदेश मंत्री की बकवास

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रस्तावित विदेश मंत्री रिक्स टेलरसन ने कहा है कि वह ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते की पुनरसमीक्षा करवाएंगे।

बुधवार को अमरीकी सिनेट की विदेशी मामलों की समिति के समक्ष बयान देते हुए टेलरसन ने कहा कि ईरान को यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और ईरान के साथ किया गया परमाणु समझौता इस देश को परमाणु बम ख़रीदने से नहीं रोकता।

टेलरसन ने कहा कि परमाणु समझौते ने ईरान को परमाणु हथियार की प्राप्ति से रोक दिया है लेकिन यह समझौता ईरान के सामने हमेशा रुकावट नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अमरीका की नई सराकर एसा समझौता चाहती है कि जिसके अनुसार ईरान में संवर्धित यूरेनियम बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

टेलरसन ने यह बयान एसे समय दिया है कि ईरान ने जो महाविनाश के हथियारों के हमले का निशाना बन चुका है हमेशा यह मांग की है कि मध्यपूर्व के क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त क्षेत्र बनाया जाना चाहिए और ज़ायोनी शासन के पास मौजूद सैकड़ों परमाणु वारहेड नष्ट कर दिए जाने चाहिएं।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए ने भी अपनी रिपोर्टों में कहा है कि ईरान ने अपनी सभी प्रतिबद्धताओं का पालन किया है जबकि अमरीका ने परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल नहीं किया है।