ईरान को कुवैत से कोई संदेश नहीं मिला हैः विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान को अबतक कुवैत से कोई भी संदेश नहीं मिला है।
इससे पहले कुवैत के उप विदेशमंत्री ख़ालिद जारुल्लाह ने कहा था कि उनका देश, फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों का एक संदेश ईरान तक पहुंचाने वाला है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने इस संदर्भ में कहा कि कि कुवैत के माध्यम से फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों का संदेश ईरान तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि जैसे ही उन्हें किसी भी प्रकार का प्रस्ताव मिलेगा ईरान उसकी समीक्षा करके उसके बारे में फ़ैसला करेगा।
ख़ालिद जारुल्लाह ने कहा है कि तेहरान तक यह संदेश पहुंचाने के लिए एक उचित तारीख़ के निर्धारण हेतु ईरानी भाइयों से संपर्क किया जा रहा है। सऊदी अरब, बहरैन, संयुक्त अरब इमारात, कुवैत, ओमान और क़तर फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देश हैं। (HN)